भागलपुर में ‘अंग प्रदेश में महात्मा गांधी’ राष्ट्रीय समारोह की तैयारी तेज, कई समितियों का गठन

भागलपुर, संवाददाता।

भागलपुर में महात्मा गांधी के आगमन के सौ वर्ष से अधिक पूरे होने के अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रीय समारोह “अंग प्रदेश में महात्मा गांधी” की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की।बैठक में आगामी 7, 8 और 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समारोह की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिनमें संरक्षण समिति, संचालन समिति, मीडिया समिति, संस्कृति समिति और स्मारिका संपादन समिति शामिल हैं।समारोह के संयोजक के रूप में प्रसून लतांत और डॉ. सुधीर मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वागत समिति में डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. शंभू दयाल खेतान, डॉ. रतन मंडल, डॉ. वीणा यादव, डॉ. सुजाता चौधरी, डॉ. फारूक अली, डॉ. उग्र मोहन झा, रंजन कुमार, मृत्युंजय कुमार, डॉ. विद्या रानी, छाया पांडे, सैयद शाह फखरे आलम हसन सहित कई गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है।संस्कृति समिति में फोटोग्राफर शशि शंकर, रंगकर्मी सीतांशु अरुण, डॉ. जयंत जलद और डॉ. चैतन्य प्रकाश को सदस्य बनाया गया है। वहीं संचालन समिति में प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. मनोज मीता, मो. एनुअल हुदा, वासुदेव भाई, संजय कुमार, मदन कुमार, अरविंद कुमार रामा और प्रसून लतांत को शामिल किया गया है।संरक्षण समिति में कई जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें सांसद अजय मंडल, गिरधारी यादव, पप्पू यादव, राजेश वर्मा, तारिक अनवर तथा विधायक रोहित पांडे, मिथुन यादव, ललित नारायण मंडल, शैलेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, शुभानंद मुकेश, मुरारी पासवान, एमएलसी डॉ. एन.के. यादव, पूर्व विधायक अजीत शर्मा और पूर्व सांसद कहकशां परवीन शामिल हैं।मीडिया प्रभारी के रूप में मो. तकी अहमद जावेद, संजय कुमार और प्रसून लतांत को जिम्मेदारी दी गई है।बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रकाश चंद्र गुप्ता, प्रसून लतांत, प्रो. मनोज कुमार, वासुदेव भाई, मदन कुमार, मो. तकी अहमद जावेद, प्यारी देवी, डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, मो. फारूक, मो. फिरोज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *